Search

 
 
 

हीट वेव से बचाव को लेकर श्रम विभाग व चैंबर की बैठक, प्रतिष्ठानों में जरूरी व्यवस्था करने की अपील

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी हीट वेव एडवाइजरी के अनुपालन को लेकर आज फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और श्रम विभाग, झारखंड सरकार के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक चैम्बर भवन में आयोजित हुई. बैठक में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए विभिन्न संस्थानों में जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
 

Ranchi : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी हीट वेव एडवाइजरी के अनुपालन को लेकर आज फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और श्रम विभाग, झारखंड सरकार के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक चैम्बर भवन में आयोजित हुई. बैठक में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए विभिन्न संस्थानों में जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

 

बैठक में श्रम अधीक्षक, रांची एतवारी महतो ने भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, कपड़ा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटल एवं अन्य संस्थानों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनानी चाहिए. उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों में ठंडे पेयजल, ओआरएस, ग्लूकोज, नींबू पानी आदि की समुचित व्यवस्था करने की सलाह दी, ताकि कर्मचारियों, श्रमिकों और आमजनों को राहत मिल सके.

 

बैठक में विभिन्न व्यावसायिक संगठनों और चैम्बर ऑफ कॉमर्स से जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई. साथ ही एनजीओ और सामुदायिक समूहों को सार्वजनिक स्थलों पर पानी, छाछ और अन्य राहत पेय पदार्थों के स्टॉल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया गया.

 

लू से प्रभावित लोगों को प्राथमिक उपचार और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उपायों पर भी चर्चा हुई. उपस्थित सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे अत्यधिक धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें.

 

झारखंड चैम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि हीट वेव की स्थिति को देखते हुए सभी औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सामाजिक जिम्मेदारी है कि वे कर्मचारियों, श्रमिकों और ग्राहकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. वहीं, चैम्बर की श्रम उप समिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत ने कहा कि चैम्बर विभिन्न संगठनों और एनजीओ के साथ मिलकर राहत एवं जागरूकता अभियान चलाने में सहयोग करेगा.

 

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, श्रम एवं ईएसआईसी उप समिति चेयरमैन प्रमोद सारस्वत, सदस्य राजीव चौधरी, सतीश कुमार, श्रम विभाग के पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही