Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने प्रखंड कार्यालय व सीएचसी का किया निरीक्षण, मेडिसिन स्टोर कीपर पर FIR की चेतावनी

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीसी ने परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई. बीडीओ देवराज गुप्ता को दीवारों पर लगे पान के दाग तत्काल हटवाने व पूरे परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 
प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, एफसीआई गोदाम, सीएचसी व कुपोषण उपचार केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.


प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीसी ने परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई. बीडीओ देवराज गुप्ता को दीवारों पर लगे पान के दाग तत्काल हटवाने व पूरे परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभागार के सौंदर्यीकरण कराने को भी कहा. इसके बाद उन्होंने एफसीआई गोदाम का जयजा लिया. वहां की व्यवस्था पर संतोष जताया.

 

 

 यहां से वे नारायणपुर सीएचसी पहुंचे. सीएचसी में ओपीडी, ओटी, कोल्ड चेन, लैब व मेडिसिन स्टॉक रजिस्टर की जांच की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को साफ-सफाई समेत सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. मेडिसिन स्टोर कीपर द्वारा दवाओं का स्टॉक सही तरीके से मेंटेन नहीं किए जाने और रिकॉर्ड का मिलान नहीं होने का मामला सामने आया. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीसी ने स्टोर कीपर से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा. कहा कि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, एफआईआर दर्ज की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही