Search

 
 
 

Jamtara News :  नाबालिग लड़की का अपहरण, नारायणपुर थाना में मामला दर्ज

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित भेयाडीह गांव से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने इस संबंध में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 58/26 दर्ज कराया है और अज्ञात व्यक्ति पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है.
 

Jamtara :  जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित भेयाडीह गांव से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने इस संबंध में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 58/26 दर्ज कराया है और अज्ञात व्यक्ति पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. 

 

थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, लड़की 20 मई को स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी है. परिवाल वालों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है. पिता के आवेदन पर नारायणपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

 

थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और लड़की की सुरक्षित बरामदगी को लेकर कोशिश कर रही है. फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है और परिवार की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही