Search

 
 
 

Jharkhand News : CM हेमंत का आदेश, सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर करें पेयजल की व्यवस्था

झारखंड सरकार ने राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं. सभी जिलों के डीसी, एसपी, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को अपने दफ्तरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.
 

Ranchi :   झारखंड सरकार ने राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं. सभी जिलों के डीसी, एसपी, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को अपने दफ्तरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. 

 


इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था से जुड़ी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके. सभी उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जहां भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के जरिए जलापूर्ति कराई जाए.  साथ ही खराब चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी जल्द की जाएं.

 

सरकार ने कहा है कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. यह प्रशासन और संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है. सरकार ने भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करने का निर्देश दिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही