Search

 
 
 

Jamtara News : जमीन विवाद में मारपीट मामले में नहीं दर्ज हुआ केस

प्रफुल्ल मंडल ने आरोप लगाया है कि नायका हेंब्रम समेत कई लोग हथियार लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे और लूटपाट की. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. गले से करीब एक लाख रुपये की सोने की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया है.
 
हथियार लेकर पहुंचे लोग.

Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेवा धनबाद गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच तनाव का मामला सामने आया है. पीड़ित प्रफुल्ल मंडल ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 21 मई की दोपहर 100 से अधिक लोगों ने हथियारों से लैस होकर उसकी दुकान ल निर्माणाधीन मकान पर हमला कर दिया. इस मामले अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं.

 

आवेदन में प्रफुल्ल मंडल ने आरोप लगाया है कि नायका हेंब्रम समेत कई लोग हथियार लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे और लूटपाट की. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. गले से करीब एक लाख रुपये की सोने की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया है. कहा कि आरोपियों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ दी, जिससे करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ.

 


आवेदन के अनुसार, आरोपी तीर-धनुष, टांगी, फरसा व हंसुआ लेकर पहुंचे थे. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़ित ने पुलिस पर मौके पर पहुंचने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है.

 

इधर, जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने इस जमीन विवाद बताया है. कहा कि प्रफुल्ल मंडल को पहले भी विवादित जमीन पर घर निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह जबरन निर्माण करा रहा था. इसी कारण दीवार गिराई गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही