Search

‘दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़’ मिनी मैराथन अब 29 मार्च को

मैराथन में भाग लेने को इच्छुक प्रतिभागियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 मार्च से शुरू होगा. स्कूल, कॉलेज, फिजिकल एकेडमी व अन्य संस्थानों के प्रतिभागियों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवा मैराथन में भाग ले सकें.
 
Ramgarh : “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” मिनी मैराथन का आयोजन अब 15 मार्च की बजाय 29 मार्च को होगा. यह निर्णय शनिवार को रामगढ़ के होटल सैनी में हुई आयोजन समिति की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शशि पांडेय ने किया.

मैराथन में भाग लेने को इच्छुक प्रतिभागियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 मार्च से शुरू होगा. स्कूल, कॉलेज, फिजिकल एकेडमी व अन्य संस्थानों के प्रतिभागियों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवा मैराथन में भाग ले सकें.

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” मिनी मैराथन का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें रामगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं और एथलीटों ने भाग लिया था. इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, खेल भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है. बैठक में आयोजन को सफल व भव्य बनाने के लिए तैयारियों पर भी चर्चा की गई. मौके पर संरक्षक गोपाल राम, सह-सचिव मनीष पॉल, स्मृति भारद्वाज, सुमित कुमार, विनीत यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही