Search

 
 
 

गढ़वा में पुलिस व ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

ले के रंका प्रखंड के विश्रामपुर गांव में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ करीब 40 वाहनों में आई थी. बताया जा रहा है कि टीम उत्तरी कोयल परियोजना (कुटकु मंडल डैम) से विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए संभावित स्थल का निरीक्षण करने आई थी.
 

Garhwa: जिले के रंका प्रखंड के विश्रामपुर गांव में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ करीब 40 वाहनों में आई थी. बताया जा रहा है कि टीम उत्तरी कोयल परियोजना (कुटकु मंडल डैम) से विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए संभावित स्थल का निरीक्षण करने आई थी.

 

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा को बिना सूचना दिए यह कार्रवाई की जा रही थी. इसी को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन की गाड़ियों को रोककर सवाल किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.

 

घटना में कई ग्रामीण घायल हो गए. जिनमें से कुछ घायलों को रंका अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया. जबकि 3 लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. इस मामले में कई ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं गढ़वा के एसपी अमन कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही