Search

 
 
 

बिटिया भगवान का बहुमूल्य तोहफा : डॉक्टर श्रद्धा

 
मारवाड़ी युवा मंच ने कन्या भ्रूण संरक्षण को लेकर 4 माताओं को बेबी किट देकर किया सम्मानित Jhumri Tilaiya:  प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के 22 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर राज्यव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया शाखा ने भागीरथी मात्रि सदन हॉस्पिटल में जन्मी नवजात 4 कन्याओं की माताओं को बेबी किट देकर सम्मानित किया गया. बिटिया के जन्म पर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी. कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में आयोजित किया गया. आठ दिवसीय कार्यक्रम में 8 पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है. इसमें अमृतधारा, पौधारोपण, गौ सेवा, नारी चेतना, खेलकूद जैसे कार्यक्रम हो रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-gang-members-arrested-for-planning-robbery-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: लूट की योजना बनाते हेते गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

लोगों को सकारात्मक सोचने की जरूरत : डॉक्टर श्रद्धा

मौके पर डॉ श्रद्धा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल सराहनीय है. समाज सेवा के क्षेत्र में इस तरह के आयोजन बेटियों के माता-पिता के लिए बड़ा सम्मान है. उन्होंने कहा कि बेटियां बहुमूल्य तोहफा होती हैं. इसे भगवान के द्वारा दिया गया बहुमूल्य उपहार समझें. बेटी और बेटा में कोई फर्क नहीं होता है. लोगों को सकारात्मक सोचने की जरूरत है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/18rc_m_213_18072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

“अगले जन्म मोहे बिटिया ही दीजो”

वहीं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया ने कहा कि जिनके घर बेटी पैदा होती है उन्हें गर्व महसूस करना चाहिए. उनके परिवार को यही कामना करनी चाहिए कि अगले जन्म मोहे बिटिया ही दीजो. कार्यक्रम में सह सचिव शिवेश पच्चीसिया, पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व सचिव संजय जैन, सदस्य आशीष केडिया, महावीर खेतान विनायक पच्चीसिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-missing-girl-student-from-kasturba-vidyalaya-found-after-27-hours/">धनबाद:

कस्तूरबा विद्यालय निरसा से लापता छात्रा 27 घंटे बाद बरामद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही