Ranchi News: कोई सोच भी नहीं सकता एयरपोर्ट से बाहर निकल रही महिला, वह दीपिका पांडेय सिंह है, जो हर दिन 12-14 घंटा काम करती थी. मौका मिलते ही अपने विधानसभा क्षेत्र महगामा पहुंच जाती थीं. वहां लोगों से मिलना. गांव-गांव घूमना. लोगों की दुख तकलीफ बांटना. यही सब पूरे दिन चलता रहता था. आज वही महिला एक मां के तौर पर टूट गयी हैं.
Ranchi News: बेटी की मौत ने मां दीपिका पांडेय सिंह का हौसला तोड़ कर रख दिया है. जिस वक्त तृषा सिंह की दुर्घटना की खबर उन्हें मिली, उस वक्त वह अपने विधानसभा क्षेत्र महगामा में थीं. आज दिन के करीब 12 बजे वह हेलिकॉप्टर से रांची पहुंची. वह बदहवास थीं. उसके परिचित उन्हें संभालते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले.
कोई सोच भी नहीं सकता एयरपोर्ट से बाहर निकल रही महिला, वह दीपिका पांडेय सिंह है, जो हर दिन 12-14 घंटा काम करती थी. मौका मिलते ही अपने विधानसभा क्षेत्र महगामा पहुंच जाती थीं. वहां लोगों से मिलना. गांव-गांव घूमना. लोगों की दुख तकलीफ बांटना. यही सब पूरे दिन चलता रहता था. आज वही महिला एक मां के तौर पर टूट गयी हैं.

एयरपोर्ट से बाहर निकलती दीपिका पांडे सिंह
बेटी की मौत ने दीपिका पांडेय सिंह को बुरी तरह तोड़ डाला है. वह ना तो किसी को देख रही हैं, ना किसी से कुछ बात कर रही हैं. बस आंखों से आंसू निकल रहे हैं. आंखों में खालीपन है और चेहरा बदहवास है. वहां मौजूद लोगों ने यही कहा ऐसा दिन भगवान किसी को ना दिखाये.