Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएवी कोडरमा ने लहराया परचम, जिला स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान में प्रथम

Advertisement
Advertisement
Koderma : भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय समूह गान में डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया, कोडरमा के प्रतिभागियों ने परचम लहराया. डीएवी कोडरमा हिंदी सामूहिक गान में प्रथम स्थान पर रहा और संस्कृत सामूहिक गान में द्वितीय स्थान पर रहा. प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सांसद डॉ नीरा यादव व परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. डीएवी प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह के निर्देशन और विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के प्रयास से ही ये जीत मिली. इसे भी पढ़ें -अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-consecration-of-ram-lala-on-22nd-january-sun-rays-will-fall-on-the-idol-on-the-day-of-ram-navami-nripendra-mishra/">अयोध्या

: राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को, रामनवमी के दिन प्रतिमा पर पड़ेंगी सूर्य किरणें : नृपेंद्र मिश्रा

प्राचार्य ने छात्रों व शिक्षकों को सराहा

बच्चों को गीत के लिए तैयार करने में डीएवी के संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार पाठक और शिक्षिका चांदनी दुबे का योगदान रहा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिमागी -सिद्धि कुमारी, विष्णु गोविल,प्रिंस कुमार,आर्यन राज, अफान खान, समृद्धि सिंह, सानवी कुमारी,सलोनी मोदी, स्मृति काजल, सारा खान, अन्वी सेठ,कृपाली कुमारी हैं. विद्यालय की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों,अभिभावकों व कल्चरल टीम को योगदान के लिए बधाई दी. साथ ही उनके कार्यों की सराहना की. कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों का आत्मविश्वास और बढ़ता है. इसे भी पढ़ें -15">https://lagatar.in/rain-in-15-states-even-today-bay-of-bengal-will-become-low-pressure-no-possibility-of-cyclone/">15

राज्यों में आज भी बारिश…बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, साइक्लोन की आशंका नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही