Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएवी पब्लिक स्‍कूल बच्‍चों के उज्‍जवल भविष्‍य के निर्माण के लिए तत्‍पर: सहाय

Latehar: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के प्राचार्य घनश्‍याम कुमार सहाय ने कहा कि डीएवी विद्यालय विगत वर्षों में ऑनलाइन और वर्तमान में ऑफलाइन पढ़ाई- लिखाई के साथ साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए तत्‍पर है. उन्‍होंने छात्रों के सर्वागीण विकास एवं सभी तरह के सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने के लिए विद्यालय के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को साझा किया. सहाय बुधवार को विद्यालय में आयोजित भिभावक- शिक्षक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र का वितरण किया गया. सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने विद्यालय परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं गायत्री मंत्र पाठ किया. इसके बाद  विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के संग विद्यालय में आमंत्रित कर के परीक्षा परिणाम पत्र प्रदान किया गया.  अभिभावकों ने विद्यालय के पठन पाठन कार्य संतोष जताया और इस तरह के आयोजनों से दूसरे विद्यार्थियों को बेहतर रिज़ल्ट करने की सकारात्मक प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है. प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय और परीक्षा विभागाध्यक्ष राकेश रंजन तिवारी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के एडमिशन इंचार्ज सूरज कुमार मिश्रा ने अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नए नामांकन से जुड़ी कई जानकारियां प्रदान की. उन्होंने कहा कि विद्यालय में नए सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है. नए सत्र के लिए कक्षाओं का शुभारंभ आगामी 03 अप्रैल से होगा. प्राचार्य श्री सहाय ने अभिभावकों से बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच रखने, उनके भावों का आदान प्रदान करने और उन्हें एक जिम्मेदार अभिभावक होने का एहसास दिलाने की अपील की. गोष्ठी में विद्यालय के वरीय शिक्षक प्रभात रंजन, अरुण कुमार पांडेय, रवि प्रकाश तिवारी ,सुशील दुबे, बसंत कुमार, अजीत, कुणाल, शौभिक, सचिन, दयानंद, प्रीतिश शिक्षिका शकुंतला पाल , रुक्मिणी, अम्बिका, नेहा एवं विद्यालय के अन्य कार्यालय कर्मचारी, सैकड़ों विद्यार्थी, अभिभावक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – इलाहाबाद">https://lagatar.in/supreme-court-stays-allahabad-high-courts-controversial-order-breaking-the-string-of-a-pyjama-touching-the-chest-is-not-rape/">इलाहाबाद

हाईकोर्ट के विवादित आदेश “पजामे का नाड़ा तोड़ना, सीने को पकड़ना दुष्कर्म नहीं” पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही