Search

 
 
 

DC ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई, छात्राओं को सम्मानित किया, अधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया

समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की.  उन्होंने कहा कि जो अधिकारी समय पर काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
 

 Ranchi :  रांची में आज बच्चों, युवाओं और समाज से संबंधित तीन अहम कार्यक्रम हुए. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अगुवाई में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश, नशा मुक्ति अभियान सहित इंटर टॉपर्स सम्मान कार्यक्रम हुआ,

Uploaded Image

 

आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार के सख्त निर्देश

 

समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की.  उन्होंने कहा कि जो अधिकारी समय पर काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. पहले भी छह CDPO से जवाब मांगा गया था, लेकिन पांच ने जवाब तक नहीं दिया. अब उन्हें 48 घंटे का वक्त दिया गया है, वरना अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है.

 

बैठक में यह भी तय हुआ कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है, वहां जल्द बिजली कनेक्शन लगवाया जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल मिल सकेगा

 

नशा मुक्ति को लेकर शपथ और हस्ताक्षर अभियान

 

 उपायुक्त ने आज नशे के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान की भी समीक्षा की.  उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा न करने और दूसरों को भी रोकने की शपथ दिलाई.  साथ ही समाहरणालय में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.

 

जिला टॉपर्स को मिला सम्मान, बेटियों की मेहनत को सलाम

 

इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाली बेटियों को भी आज सम्मान मिला.  साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स को उपायुक्त ने शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कॉमर्स में योगदा सत्संग कॉलेज की मुस्कान कुमारी ने 94.2% अंक लाकर जिले में टॉप किया और राज्य में पांचवां स्थान पाया.

 

साइंस में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की जिया श्रीवास्तव ने 94.6% अंकों के साथ जिले में पहला और राज्य में चौथा स्थान हासिल किया. आर्ट्स में अनन्या पॉल ने 92.6% अंकों से टॉप किया और राज्य में पांचवें स्थान पर रहीं. उपायुक्त ने छात्राओं और उनके माता-पिता की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि ये बेटियां हमारे जिले का भविष्य हैं और इनसे बाकी बच्चों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही