Search

 
 
 

ईवीएम डिस्पैच सेंटर का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण समेत बोकारो-बेरमो की 2 खबरें

 
Bokaro : बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव व एसपी प्रियदर्शी आलोक ने रविवार को लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम डिस्पैच सेँटर, ईवीएम रिसिविंग व काउंटिंग को लेकर संबंधित भवनों का निरीक्षण किया. डीसी व एसपी ने सेक्टर 8 स्थित बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल को ईवीएम डिस्पैच सेंटर व सामग्री कोषांग के लिए चिह्नित किया. वहीं, बाजार समिति चास स्थित गोदामों को ईवीएम रिसिविंग व वोटों की गिनती के लिए चिह्नित किया. इस बाबत संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने चिह्नित भवनों का विस्तृत ले-आउट भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को बनाने का निर्देश दिया. वहीं, भवन परिसर में झाड़ियों की साफ सफाई, रंग-रोहन सहित अन्य जरूरी व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार को पूरा कराने का निर्देश दिया. इससे पूर्व दोनों अधिकारियों ने समाहरणालय के समीप ईवीएम वेयर हाउस का भी जायजा लिया.

सांसद-विधायक ने पेटरवार में योजनाओं का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/tenu-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tenughat :  गिरीडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने रविवार को पेटरवार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कई योजना का शिलान्यास किया. इनमें गोमिया थाना चौक, मोदी टोला, जोडा महुआ, चिपुदाग, रांगामाटी, केन्दुआटांड़ मोड़, ओरदाना चौक सहित विभिन्न पंचायतों में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों समेत 16  16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. ग्रामीणों ने सांसद व विधायक का स्वागत भव्य तरीके से किया. चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांवों में लाकर उनका लाभ अंतिम व्याक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : डुमरी">https://lagatar.in/youth-commits-suicide-by-hanging-himself-in-dumri-3-news-from-giridih/">डुमरी

में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान समेत गिरिडीह की 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही