Search

 
 
 

Gumla News: छठ घाटों पर पहुंचे डीसी-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Gumla News: डीसी-एसपी ने वन तालाब, मुरली बगीचा तालाब, भट्टी तालाब और नागफेनी नदी स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, जलस्तर तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को देखा गया.
 
छठ घाट का निरीक्षण करते डीसी-एसपी

Gumla News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शुक्रवार को उपायुक्त दिलीश्वर महतो और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

 

डीसी-एसपी ने वन तालाब, मुरली बगीचा तालाब, भट्टी तालाब और नागफेनी नदी स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, जलस्तर तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को देखा गया.

इसे भी पढ़ें:

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं. घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ जलाशयों में सुरक्षा के जरूरी उपाय करने को कहा गया.

 

वहीं पुलिस अधीक्षक ने छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के घाटों पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.

 

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान जिले के प्रमुख घाटों पर स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है, ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही