Search

 
 
 

रांची समाहरणालय में DC का औचक निरीक्षण, बिना सूचना अनुपस्थित कर्मियों को शो-कॉज

होली अवकाश के बाद कार्यालयों में अनुशासन और कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे समाहरणालय परिसर के ब्लॉक-ए स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए.
 

Ranchi : होली अवकाश के बाद कार्यालयों में अनुशासन और कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे समाहरणालय परिसर के ब्लॉक-ए स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के दौरान डीसी ने अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों के आवेदन पत्रों की भी जांच की. जिन कर्मचारियों के बारे में पाया गया कि वे कार्यालय प्रधान को बिना पूर्व सूचना दिए अनुपस्थित थे, उनके खिलाफ संबंधित कार्यालय प्रधानों को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया. सामान्य शाखा के सहायक अर्जुन मुंडा तथा जिला कल्याण शाखा के लनिता कुमार महतो और विकास जायसवाल को शो-कॉज करने का निर्देश दिया गया.

 

डीसी ने कर्मचारियों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अनिवार्य रूप से धारण करने और टेबल पर नेमप्लेट प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही कार्यालय प्रधानों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति पर निगरानी रखने को कहा. निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई और लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख पर भी विशेष जोर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही