Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने एसएनएमएमसीएच में की वरीय पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

Advertisement
Advertisement

Dhanbad : जिले के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में डीसी उमा शंकर सिंह द्वारा तीन वरीय पदाधिकारियों की  प्रतिनियुक्ति की गयी. साथ ही डीसी ने हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की. ताकि एसएनएमएमसीएच में मरीजों का अच्छे से इलाज हो सके. साथ ही हॉस्पिटल की व्यवस्था सुदृढ़ और बेहतर किया जा सके.

हॉस्पिटल में तीन वरीय अधिकारी हुए प्रतिनियुक्त

डीसी के निर्देश पर वरीय पदाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद, श्रम अधीक्षक  प्रवीण कुमार और एपीओ संतोष कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है. उपायुक्त के निर्देश पर अस्पताल में 24*7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया. कंट्रोल रूम में 6 दंडाधिकारी, तीन कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्रॉप गेट 1 में तीन दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त किया गया. साथ ही त्रिभुज क्षेत्र में 6 दंडाधिकारी, इमरजेंसी विभाग गेट संख्या 1 में 6 और गेट संख्या 2 में 3 दंडाधिकारी और निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 3 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हुई है. इसके साथ ही हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किये गये हैं. साथी ही अस्पताल में 6 रिजर्व दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही