Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिनके 350 करोड़ डूबे, उनमें 22 लोग, कुल शेयर 9.40 करोड़, पक्के में एक शेयर की कीमत 2 रुपये

Ranchi: रांची के सबसे बड़े फंड मैनेजर ने तकरीबन 350 करोड़ रूपये डूबो दिये. किनके पैसे डुबाये. यह नाम सिर्फ चर्चा में है. कोई सामने नहीं आ रहा. वजह कई हैं. पर, इस बीच शनिवार की रात और रविवार को रांची के कारोबारी घराने के लोगों के बीच एक कागजात घूम रहा है. जिसमें कुल 22 लोगों के नाम हैं. हालांकि कागजात पर किसी का हस्ताक्षर नहीं है. जिसकी चर्चा खूब हो रही है.

इसे भी पढ़ें - किनके">https://lagatar.in/builder-agarwal-gaadi-wale-poddar-ca-kejriwal-md-saheb-cloth-jain-ji-they-lost-350-crores/60944/">किनके

डूबे 350 करोड़ः बिल्डर अग्रवाल जी, गाड़ी वाले पोद्दार जी, CA केजरीवाल जी, MD साहेब, कपड़ा वाले जैन जी

कारोबारी घराने में घूम रहा है कागजात

जो कागजात घूम रहे हैं, उसके सबसे ऊपर कंपनी का नाम है. उसके ठीक नीचे लिस्ट ऑफ शेयर होल्डर्स एज ऑन (List of Shareholders as on) 31 मार्च 2020 लिखा है. जिसके बाद 22 लोगों के नाम हैं. हर नाम के सामने उनके नाम के शेयर्स की संख्या है. और फिर कंपनी में शेयर का प्रतिशत लिखा है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/new-bui.jpg"

alt="" class="wp-image-62183"/>
कारोबारी घराने के बीच घूम रहे कागजात की तस्वीर

इस पेपर के मुताबिक, शहर में बिल्डिंग बनाने वाले अग्रवाल जी और उनके परिवार के लोगों के पास 5.80 प्रतिशत शेयर थे. कपड़ा के व्यापारी व उनके परिवार के लोगों के पास 0.44 प्रतिशत शेयर थे. गाड़ी बेचने वाले पोद्दार जी व उनके परिवार के पास 0.54 प्रतिशत शेयर थे. सबसे अधिक 73.20 प्रतिशत शेयर किसी नारनोलिया के पास थे. इसके बाद किसी शैलेंद्र कुमार का नाम आता है. जिसके नाम 15.16 प्रतिशत शेयर दिखाये गये हैं.

कुल शेयरों की संख्या 9,39,89,850 (9 करोड़, 39 लाख, 89 हजार, 8 सौ 50) लिखा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, पक्का में एक शेयर का मूल्य 2 रूपये दिखाये गये थे. बाकी रकम कच्चे में था. इस तरह सिर्फ पक्के की रकम ही 18.79 करोड़ रूपये हो जाते हैं.
सूत्रों ने दावा किया है कि शुरु में प्रत्येक शेयर का मूल्य 28 रूपये बताये गये थे. बाकी 26 रूपये कच्चे में दिये गये. मतलब पक्के से 14 गुणा ज्यादा. यानी तकरीबन 263 करोड़ रूपये. यही कारण है कि जिनके पैसे डूबे, उनमें से कोई भी खुल कर सामने नहीं आ रहा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही