Search

 
 
 

डीसी ने जयनगर-मरकच्चो के कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

 
Koderma : डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जयनगर और मरकच्चो प्रखंड के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. स्कूलों का भ्रमण कर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. डीसी ने स्कूलों की छोटी-छोटी त्रुटियों को अपने स्तर से दूर करने का निर्देश दिया. साथ ही बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान देने की बात कही. जिन विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है, वहां जल्द बनवाने का निर्देश दिया. वहीं लो कॉस्ट व नो कॉस्ट के तहत स्कूलों में हर छोटी-छोटी व्यवस्थाओं और कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. (पढ़ें, बेरमो">https://lagatar.in/bermo-it-is-necessary-to-tell-children-the-correct-use-of-mobile-phones/">बेरमो

: बच्चों को मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल बताना ज़रूरी)

साप्ताहिक टेस्ट का आयोजन कराने का दिया आश्वासन 

डीसी ने विद्यार्थियों से भी बातचीत की और उनको मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. उनको यह भी आश्वश्त किया कि जल्द फिर से प्रोजेक्ट रेल के तहत साप्ताहिक टेस्ट का आयोजन करायेंगे. डीसी ने जयनगर के परसाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया. डीसी ने जयनगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नईटांड़, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनपुरा, एमएस कटिया और प्लस टू उच्च विद्यालय परसाबाद, मरकच्चो प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिमरिया और उत्क्रमित उच्च विद्यालय योगीडीह की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. मौके पर जयनगर व मरकच्चो के बीडीओ, जयनगर के सीओ, एडीपीओ, पीएमयू सदस्य विशाल कुमार, अनुज सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-villagers-accused-the-zonal-employee-of-taking-30000-bribe/">लातेहार

: ग्रामीणों ने अंचल कर्मचारी पर 30 हजार घूस लेने का लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही