Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए बच्चों का जल्द से जल्द आधार सीडिंग करने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
- चिकित्सा अनुदान योजना का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने की कही बात - समय पर कार्य पूरा नहीं करने पर भवन निर्माण प्रमंडल-1 और 2 के कार्यपालक अभियंता को किया गया शोकॉज Ranchi:  रांची डीसी छवि रंजन ने गुरुवार को कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की. इस मौके पर उन्होंने कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर डीसी ने प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए जिन बच्चों का आधार सीडिंग नहीं हुआ है, उनका आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कल्याण पदाधिकारी को प्रखंडवार बच्चों की आधार सीडिंग का लक्ष्य दिया है. सीड़िंग कितने बच्चों का कराया गया और कितनों का बाकी है, इससे जुड़ी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने साइकिल वितरण योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना का भी समीक्षा की.

लाभुकों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

चिकित्सा अनुदान योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने की बात कही. उन्होंने आवंटन आने से पहले ही अनुदान के लिए लाभुकों का लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया. इस योजना के अंतर्गत एसटी/एससी/ओबीसी के योग्य लाभुकों को कल्याण विभाग चिकित्सा सहायता देती है. डीसी ने इसके लिए पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों का आवेदन तैयार करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- प्रतिबंधित">https://lagatar.in/raid-against-banned-pan-masala-sale-4-shopkeepers-arrested/86239/">प्रतिबंधित

पान मसाला बिक्री के खिलाफ छापेमारी, 4 दुकानदार धराये

सरना-मसना स्थल निर्माण के लिए विवादित स्थल की जांच कर जनप्रतिनिधि से स्थान परिवर्तन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

सरना-मसना स्थल निर्माण की समीक्षा करते हुए डीसी ने निर्माण के लिए ग्रामसभा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जहां भी विवादित स्थल है उसकी जांच कर विधायक/जनप्रतिनिधि से स्थान परिवर्तन के लिए प्रस्ताव तैयार करें. धुमकुड़िया निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित प्रस्तावों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जहां कार्य शुरु नहीं हुआ है उसकी जांच करायें. इसके साथ ही डीसी ने अत्याचार निवारण योजना, कियोस्क निर्माण योजना, वैधिक सहायता, कब्रिस्तान घेराबंदी योजना, आदि की भी समीक्षा की.

भवन निर्माण प्रमंडल-1 और 2 के कार्यपालक अभियंता को शोकॉज

बैठक में डीसी ने योजनाओं के लिए फॉर्मेट तैयार नहीं करने और समय पर कार्य पूरा नहीं करने पर भवन निर्माण प्रमंडल-1 और 2 के कार्यपालक अभियंता को शोकॉज करने का निर्देश दिया. योजनाओं के मॉनिटरिंग के लिए डीसी ने पीएमयू सेल के गठन का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को इससे संबंधित जरुरी दिशा-निर्देश दिये. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही