Search

 
 
 

सतबरवा BDO के ऑफिस से गायब रहने पर भड़के DC, शोकॉज करने का दिया निर्देश

जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत औचक निरीक्षण पर निकले. इस दौरान सतबरवा प्रखंड के बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की अपने कार्यालय में नहीं मिले. वहीं कई कर्मी भी नियत समय से काफी देर ऑफिस पहुंचे, जिस पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताई.
 
  • झूठी जानकारी देने वाले संबंधित लिपिक को निलंबित करने का आदेश

Palamu :  जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत औचक निरीक्षण पर निकले. इस दौरान सतबरवा प्रखंड के बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की अपने कार्यालय में नहीं मिले. वहीं कई कर्मी भी नियत समय से काफी देर ऑफिस पहुंचे, जिस पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताई.  

 

निरीक्षण के दौरान जब डीसी ने अधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी ली तो संबंधित लिपिक ने भ्रामक जानकारी देते हुए बीडीओ सह सीओ की उपस्थिति को लेकर गलत बयान दिया. बाद में सच्चाई सामने आने पर डीसी का पारा चढ़ गया और उन्होंने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना.

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल प्रभाव से कृष्ण मुरारी तिर्की को शोकॉज करने का निर्देश दिया. वहीं झूठी जानकारी देने वाले संबंधित लिपिक को निलंबित करने का आदेश भी दिया गया है.

 

Uploaded Image

 

इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सतबरवा के बालिका उच्च विद्यालय का भी जायजा लिया. उन्होंने विद्यालय की 10वीं क्लास के बालिकाओं से संवाद किया. वहीं अस्पताल में चिकित्सकीय व्यवस्था, दवा उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की.

 

डीसी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्य में लापरवाही और भ्रामक सूचना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही