Search

 
 
 

पलामू : बस में बच्चों को बैठा रहे खलासी को हाइवा ने रौंदा, मौके पर मौत

जिले के रेहला थाना क्षेत्र स्थित कधवन गांव में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां स्कूली बच्चों को बस में बैठा रहे खलासी को एक तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया, जिससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Palamu :  जिले के रेहला थाना क्षेत्र स्थित कधवन गांव में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां स्कूली बच्चों को बस में बैठा रहे खलासी को एक तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया, जिससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गई.

 

जबकि बस में चढ़ रहे बच्चे बाल-बाल बच गए. मृतक की पहचान रेहला निवासी नूर मोहम्मद (60 वर्षीय) के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, कधवन गांव में दो स्कूल बसें खड़ी थीं और बच्चे उनमें चढ़ रहे थे. इसी दौरान नूर मोहम्मद एक बस में बच्चों को बैठा रहे थे. इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा अनियंत्रित हो गया और एक बस को टक्कर मार दी.

 

इस दौरान नूर मोहम्मद हाईवा की चपेट में आ गया. हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें एमएमसीएच लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही