Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में ATS-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3 अरेस्ट, आधुनिक पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

Deoghar: झारखंड में आपराधिक नेटवर्क और अवैध हथियारों के खिलाफ एटीएस और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रांची एटीएस और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी देवघर और रांची इलाके में सक्रिय हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या हथियारों की तस्करी की फिराक में हैं. सूचना के बाद संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और मौके से एक आधुनिक पिस्टल बरामद की, जिस पर “US 99” अंकित है.

कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार अत्याधुनिक और घातक हैं. फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस उनके नेटवर्क व हथियार सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही