Search

 
 
 

धनबाद : पुरानी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, बाल-बाल बची जान

जिले में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बरोरा थाना क्षेत्र के माथबांध का है, जहां शनिवार को एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. गनीमत रही कि युवक की जान बाल-बाल बच गई.
 
  • धनबाद में फायरिंग से दहशत
  • पुरानी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी
  • बाल-बाल बचा युवक
  • जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad :   जिले में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बरोरा थाना क्षेत्र के माथबांध का है, जहां शनिवार को एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. गनीमत रही कि युवक की जान बाल-बाल बच गई.

 

Uploaded Image

 

बताया जा रहा है कि आधा दर्जन हमलावर बाइक पर सवार होकर माथबांध के पास पहुंचे और रविंद्र चौहान नामक युवक को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया. 

 

हालांकि एक गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,  जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

 

बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने भी गोलीबारी की घटना पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मौके से तीन खोखा और एक बाइक जब्त की गई है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा भी किया गया है. शुरुआती जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है.

 

पुराने केस को वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव

घटना के संबंध में पीड़ित रविंद्र चौहान ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है. होली के दौरान हरिणा क्षेत्र में उसके साथ मारपीट हुई थी, जिसकी प्राथमिकी बरोरा थाने में दर्ज कराई गई थी. उसी केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. 

 

उन्होंने यह भी दावा किया कि हमलावरों में कुछ लोगों को वह पहचानते हैं. यहीं नहीं पीड़ित ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाता तो यह घटना नहीं होती.

 

उन्होंने आशंका जताई कि जिस तरह अपराधियों का मनोबल बढ़ा है, उससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है और कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है.  इस संबंध में बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. श्रीनाथ ने बताया कि घायल युवक को गोली लगने पर लाया गया था. लेकिन उसकी हालत सामान्य है.

 

शुभम यादव के हत्यारोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

गौरतलब है कि हाल ही में जिले में शुभम यादव की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही