Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने जागरुकता रथ को किया रवाना, लोगों से यातायात न‍ियम पालन करने की अपील

Hazaribagh : डीसी नैंसी सहाय ने बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह- 2023 को लेकर जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीसी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 11 जनवरी से 17 जनवरी तक आमजनों तथा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें. जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रन फॉर सेफ्टी, बाइक रैली, प्रभात फेरी, विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित सेमिनार तथा क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, बड़े वाहनों के चालकों की आंख एवं स्वास्थ्य की जांच आदि कराई जाएगी. इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता रैली भी आयोजित की गई. इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रभातफेरी व जागरुकता रैली का आयोजन कर लोगों सड़क सुरक्षा के नियमों का हमेशा पालन करने का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें :  अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब

: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़                  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही