Search

 
 
 

पलामू : प्रशिक्षणार्थियों से बोले डीसी- मन लगाकर प्रशिक्षण पूरा करें, नौकरी मिलने में होगी आसानी

 
डीसी ने प्रशिक्षणार्थियों को हरी झंडी दिखाकर कौशल प्रशिक्षण के लिए किया रवाना  Medininagar : डीसी शशि रंजन ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 80 प्रशिक्षणार्थियों को समाहरणालय परिसर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए रवाना किया. सभी प्रशिक्षणार्थी रांची व रायपुर में स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इन्हें विभिन्न ट्रेड जैसे सिलाई, सहायक नर्स, इलेक्ट्रीशियन, मोबाइल रिपेयर तथा पैकर आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि प्रशिक्षणार्थी ट्रेनिंग लेकर अपना स्वरोजगार कर सकें साथ ही संबंधित रोजगार में कुशल होकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें. इस अवसर पर डीसी श्री रंजन ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आप सभी अपने क्षेत्र के कार्यकुशल हो जायेंगे, जिससे आपको रोजगार प्राप्त करने में सहूलियत होगी. मौके पर प्रशिक्षु आईएएस रवि कुमार, जेएसएलपीएस के डीपीएम बिमलेश शुक्ला समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-high-court-orders-investigation-illegal-mining-in-sahibganj-to-cbi/">BREAKING:

हाईकोर्ट ने साहिबगंज में हुए अवैध खनन की जांच CBI को दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही