Search

 
 
 

पलामू : जनता दरबार में डीसी ने सुनी फरियादी, निष्पादन का दिया आश्वासन

 
Medininagar : डीसी शशि रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने डीसी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का अनुरोध किया. जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम-पंचायत बन्दुआ के ग्रामीणों ने डीसी से बताया कि बन्दुआ में अवैध रूप से क्रशर प्लांट का संचालन किया जा रहा है. इस क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग से घरों में दरार जैसे कई समस्याएं आ रही हैं. इसी तरह छतरपुर थाना क्षेत्र के शकीला बीबी ने डीसी से सर्वजन पेंशन योजना के तहत विधवा पेंशन की स्वीकृति देने की गुहार लगाई. विश्रामपुर अंचल के ग्राम पंजरी खुर्द निवासी सुरेंद्र नाथ पाठक ने डीसी से ऑनलाइन रसीद निर्गत करवाने की गुहार लगाई. हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही निवासी रामसुंदर राम ने डीसी से जमीन सीमांकन करवाने की गुहार लगाई. सतबरवा प्रखंड के ग्राम धावाडीह निवासी बसंती कुंवर ने डीसी से प्रधानमंत्री आवास देने की गुहार लगाई. शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि से संबंधित कई आवेदन आये, जिसे डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-high-court-orders-investigation-illegal-mining-in-sahibganj-to-cbi/">BREAKING:

हाईकोर्ट ने साहिबगंज में हुए अवैध खनन की जांच CBI को दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही