Bokaro News: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को लोक संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीसी अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान कुल 31 मामलों की क्रमवार सुनवाई हुई.
इसे भी पढ़ें:
आमजनों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, भूमि पर कब्जा, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, सीओ चास, सामान्य शाखा, सीओ चंद्रपुरा समेत विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने कहा कि लोक संवाद का उद्देश्य केवल आमजनों की समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनके समाधान की दिशा में प्रभावी एवं समयबद्ध पहल करना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जांच करते हुए पात्र लोगों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाएं.
भूमि संबंधी मामलों में उपलब्ध दस्तावेजों एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सामाजिक सुरक्षा एवं राशन कार्ड से जुड़े मामलों में पात्र लाभुकों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया.
जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने तथा आवेदकों को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

