Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संभाव‍ित उपचुनाव की तैयारी में जुटा रामगढ़ ज‍िला प्रशासन, डीसी ने बैठक कर द‍िए कई द‍िशा-नि‍र्देश

Ramgarh : संभावित उपचुनाव को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा ने समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों/प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान डीसी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को चुनाव की गंभीरता को समझते हुए अभी से ही योजना बनाने एवं इस दिशा में आगे कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर उन्होंने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को जल्द से जल्द अपने कोषांग के प्रभारी पदाधिकारियों एवं कोषांग में प्रतिनियुक्त अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा करने व कार्य आवंटित करने का निर्देश दिया. डीसी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कोषांग में आवश्यकता अनुसार सामग्री और कर्मियों की आवश्यकता से संबंधित सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. डीसी ने अध‍िकार‍ियों से कहा क‍ि बूथ, प्रश‍िक्षण से लेकर वाहन तक की व्‍यवस्‍था का सुन‍िश्चित कर लें. डीसी ने वोट‍िंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता अभ‍ियान चलाने का भी न‍िर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें :  अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब

: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़                  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही