Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने की जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश

साइकिल से हो रहे अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाएं थानेदार : एसपी  Ramgarh : अवैध खनन को लेकर गुरुवार को डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीसी माधवी मिश्रा एवं एसपी पीयूष पांडे ने खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान डीसी ने वैसी एजेंसिया जिनके द्वारा नियमित रूप से खनन संबंधित प्रतिवेदन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है, उनके महाप्रबंधकों सहित अन्य अधिकारियों को ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. अवैध मुहानों से हो रहे खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्देश डीसी ने एजेंसी और खनन विभाग को दिया. साथ ही डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर आवश्यक जांच अभियान चलाने एवं अवैध खनन पर रोक लगाने, कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान एसपी पीयूष पांडे ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्रों में सजग रहकर साइकिल से हो रहे कोयले के अवैध परिवहन पर विशेष ध्यान देने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही वैसे स्थान जहां अवैध रूप से कोयला को एकत्रित किया जा रहा है, उसे चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी एवं एसपी ने अवैध रूप से हो रहे बालू के परिवहन पर भी रोक लगाने के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा की. सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को योजनाबद्ध तरीके से इस संबंध में कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-person-who-went-to-bring-leaves-in-the-forest-died-in-ied-blast/">चाईबासा

: जंगल में पत्ता लाने गये व्यक्ति की आईईडी ब्लास्ट में मौत हो गयी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही