Search

 
 
 

Latehar News: डीसी ने बीएलओ के साथ की बैठक, चुनाव पाठशाला का किया निरीक्षण

Latehar News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सबानो (मतदान नंबर-190) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होने निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की.
 
मतदाताओं के बात करते डीसी

Latehar News: चार नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले मतदाताओं की नामवार सूची बीएलए-2, उपस्थित सदस्यों एवं आम नागरिकों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई.

इसे भी पढ़ें:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सबानो (मतदान नंबर-190) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होने निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की. उन्‍होने संबंधित बीएलओ एवं अन्य कर्मियों को निर्वाचन कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने तथा सत्यापन से संबंधित लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिया.

 

उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल होने से रोकने पर विशेष बल दिया साथ ही 18 नवंबर को प्रपत्र-3 के प्रकाशन एवं छठी बैठक के आयोजन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने सबानो गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनके मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) के संबंध में जानकारी ली तथा यह जाना कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है अथवा नहीं.

 

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी  श्रेयांश, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार  मनोज कुमार तिवारी व अन्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही