Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: SIR को लेकर डीसी ने BLO के साथ की ऑनलाइन बैठक, घर-घर जाकर सत्यापन के निर्देश

मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के लिए उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को बीएलओ के साथ ऑनलाइन बैठक की. इस दौरान उन्होंने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जारी सत्यापन कार्य की प्रगति का अपडेट लिया
Advertisement
Advertisement
राजीव रंजन, उपायुक्त

Jamshedpur: मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के लिए उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को बीएलओ के साथ ऑनलाइन बैठक की. इस दौरान उन्होंने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जारी सत्यापन कार्य की प्रगति का अपडेट लिया और बीएलओ को घर-घर जाकर त्रुटिरहित सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया. 

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के चयनित मतदान केंद्रों के बीएलओ से सीधा संवाद किया गया. उपायुक्त ने क्षेत्रवार किए जा रहे सत्यापन और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा की. 

 

बीएलओ को अपने मतदान क्षेत्र का नजरी नक्शा बनाने के निर्देश दिए गए. इस आधार पर उन्हें घर-घर जाकर सत्यापन करने और परिवारवार फैमिली ग्रुपिंग तैयार करने के लिए कहा गया. उन्होंने प्रत्येक मकान का वास्तविक या नेशनल हाउस नंबर दर्ज करने के भी निर्देश दिए, ताकि मतदान क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक परिवार और पात्र नागरिक का व्यवस्थित सत्यापन किया जा सके. 

 

उपायुक्त ने कहा कि बीएलओ निर्धारित स्थान पर बैठकर काम न करें, बल्कि नियमित रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और प्रत्येक घर तक पहुंचें. उन्होंने मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए जरूरत के अनुसार फॉर्म 6 और फॉर्म 8 जमा कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. 

 

उपायुक्त ने मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त करने के निर्देश दिए. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को बीएलओ के क्षेत्रीय भ्रमण और उनके कार्यों की नियमित निगरानी करने के लिए कहा गया. उन्होंने बीएलओ को आवश्यकता पड़ने पर तकनीकी और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए. 

 

जब मतदाता सूची प्रकाशित होती है, तो नागरिक अपने नाम, विवरण या मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी त्रुटि के बारे में दावा या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की जांच करें. अगर नाम छूट गया हो या किसी विवरण में गलती हो, तो निर्धारित समय के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज कराकर सुधार कराएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही