Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : देर रात डीसी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, नर्सों को लिए बनवाये चेंजिंग रूम

Advertisement
Advertisement

Dhanbad : उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार उमाशंकर सिंह ने मंगलवार की देर रात सदर अस्पताल के नवनिर्मित आईसीयू एवं नन आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया.

मरीजों के देंखे मेडिकल रिपोर्ट

इस दौरान उन्होंने मरीज, मरीजों के अटेंडेंट, नर्स, नोडल पदाधिकारी डॉ राजकुमार सिंह, सहित अन्य कर्मियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना. साथ ही कई मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट को देखा.

नर्सों के लिए बनवाये चेंजिंग रूम

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने ऑन द स्पॉट कॉफी मशीन को इंस्टॉल कराया तथा कर्मियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था एवं नर्स के लिए चेंजिंग रूम बनवाया.

कमियों को किया जायेगा दुरुस्त

उपायुक्त ने कहा अस्पताल में जो भी कमियां सामने आई है उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा. मरीजों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.  

साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों को मरीजों की बेहतर तरीके से देखभाल एवं उपचार करने, समय पर दवाइयां देने, ऑक्सीजन सप्लाई तथा अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही