Simdega: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने सिमडेगा प्रखंड के गरजा पंचायत, कोचेडेगा, सेवाई, कुल्लूकेरा एवं टैंसेरा पंचायत भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर लाभुकों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने दो दिनों के अंदर छुटे हुए सभी योग्य महिलाओं का ससमय आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया. मौके पर बताया गया कि कोचेडेगा एवं टैंसेरा पंचायत में आवेदन फॉर्म समाप्त हो गया है, जिसके तहत उपायुक्त महोदय ने अपनी गाड़ी में रखें फाॅर्म में से कोचेडेगा पंचायत में 200 एवं टैंसेरा पंचायत में 100 दिया. टैंसेरा पंचायत में तीन सौ से अधिक संख्या में फाॅर्म जमा था, जिसे ससमय एंट्री सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कुल्लूकेरा पंचायत भवन पहुंच उपायुक्त ने आवेदन एंट्री की जायज लिया. वहां उपस्थित जेएसएलपीएस की दीदीयों को लाभुक महिलाओं का आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक सहयोग करने की बात कही. उन्होंने ने पंचायत सेवक एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि कुल्लूकेरा पंचायत अंतर्गत छत्तीसगढ़ सीमा से सटे सुदूरवर्ती गांव बानमारा से शत प्रतिशत महिलाओं का आवेदन फॉर्म प्राप्त करते हुऐ सभी आवेदनों का ससमय एंट्री सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-protestors-surrounded-the-supreme-court-chief-justice-obaidul-hasan-resigned/">बांग्लादेश
: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया [wpse_comments_template]
: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया [wpse_comments_template]
Leave a Comment