Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: डीसी ने नव निर्मित पुस्तकालय का किया निरीक्षण

डीसी हेमंत सती ने सोमवार को पुराना समाहरणालय परिसर स्थित नव निर्मित पुस्तकालय का निरीक्षण किया.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: डीसी हेमंत सती ने सोमवार को पुराना समाहरणालय परिसर स्थित नव निर्मित पुस्तकालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

उपायुक्त ने पुस्तकालय में स्थापित पुस्तक रैक, बेंच-डेस्क, कुर्सियां, सीढ़ियों पर लगी रेलिंग, शौचालय एवं वॉशरूम, सभी फ्लोर, खिड़कियां, दरवाजे, बालकनी, विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता तथा प्रकाश, बिजली एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पुस्तकालय में एपीपी स्थापित कराने, सीढ़ियों पर लगी रेलिंग को दुरुस्त करने तथा संपूर्ण पुस्तकालय को गुणवत्ता पूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से अंतिम रूप देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं प्रेरणादायी वातावरण सुनिश्चित किया जाए.

 

इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही