Ranchi News: दिवाली का पावन पर्व 8 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा, इस रात को मां लक्ष्मी और काली की पूजा होती है. रांची के कई जगहों पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इसी क्रम डीसी मंजूनाथ ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों की तैयारियों का जायजा लिया.
डीसी मंजूनाथ पंडालों ने अल्बर्ट एक्का चौक, कॉसमॉस क्लब, वर्द्धमान कंपाउण्ड, अग्रदूत क्लब प्लाजा चौक, डोरण्डा बाजार काली पूजा समिति, काली मंदिर डोरण्डा, कुसई कॉलोनी काली पूजा समिति, छप्पन सेट एवं एजी कॉलोनी में बनाए जा रहे पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत की. आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली. सुरक्षित एवं सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान डीसी मंजूनाथ पंडालों ने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडाल निर्माण एवं पूजा आयोजन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें. पंडालों में विद्युत वायरिंग एवं अस्थायी विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था सुरक्षित तरीके से की जाए. बिजली के तारों को खुला अथवा असुरक्षित नहीं छोड़ा जाए और शॉर्ट सर्किट एवं आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखे जाएं. पंडालों में अग्निशमन यंत्र एवं आपातकालीन निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.
डीसी मंजूनाथ पंडालों ने पंडालों में श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था रखने का निर्देश दिए. आपातकालीन परिस्थितियों में निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिये. पंडालों एवं उसके आसपास प्रर्याप्त रोशनी की उपलब्ध कराए जाए. पंडाल एवं आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिये.
इसके अलावा डीसी ने पूजा समितियों से अपिल किए कि मूर्ति विसर्जन के दौरान आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीत से परहेज करें. निर्धारित मार्ग, समय एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करे. यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें. उन्होंने विसर्जन के दौरान जुलूस में अनुशासन बनाए रखने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों एवं प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप करने का निर्देश दिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

