Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: डीसी ने बेंगाबाद में घर-घर जाकर वोटरों से किया संवाद, BLO को दिए निर्देश

गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेने उपायुक्त रामनिवास यादव बेंगाबाद पहुंचे. जहां उन्होंने उन्होंने घर-घर जाकर वोटरों से बात की. उन्होंने बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण का हाल जाना.

इसे भी पढ़ें: 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग में अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किए जा सकें.

Uploaded Image

इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का डोर-टू-डोर भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत संचालित गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया.

 

उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा स्वयं भी गणना प्रपत्र भरकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली.

 

इस दौरान उन्होंने संबंधित BLO से अभियान की प्रगति, प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित BLO एवं BLO सुपरवाइजर को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए.

 

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की सफलता समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन पर निर्भर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही