Search

 
 
 

Saraikela News: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

जिले के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: जिले के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे.

Uploaded Image

जनता दरबार में उपायुक्त ने एक-एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जिन मामलों में विस्तृत जांच की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें: 

जनता दरबार में सेविका चयन से जुड़े विवाद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और संशोधन, वृद्धावस्था पेंशन में आ रही दिक्कतें, पैतृक भूमि की ऑनलाइन प्रविष्टि, भूमि अभिलेखों में सुधार, बिजली के झूलते तारों को ठीक कराने तथा पेसा नियमावली से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

 

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की नियमानुसार जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी मामलों का निष्पादन पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए.

 

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है. उन्होंने अधिकारियों से आम नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने देने की भी बात कही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही