Search

 
 
 

Jamtara News: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 40 लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं.
 

Jamtara: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 40 लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया. वहीं शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजते हुए एक सप्ताह के भीतर निष्पादन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

 

जनता दरबार में बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका चयन, विद्यालय में शिक्षण कार्य में लापरवाही, एमडीएम में अनियमितता, मानदेय भुगतान और मनरेगा मजदूरी समेत कई मामले सामने आए.

 

एक बुजुर्ग ने बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई. इस पर उपायुक्त ने एसडीओ को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया. वहीं सोशल मीडिया पर दो युवकों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची युवती के मामले में एसपी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

 

जन्म से दिव्यांग बच्चे के प्रमाण पत्र के लिए पहुंचे दंपती को उपायुक्त ने सदर अस्पताल में प्रत्येक माह 12 तारीख को आयोजित होने वाले दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर की जानकारी दी. खिलाड़ियों ने करमाटांड़ में खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी, जिस पर उपायुक्त ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.

 

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनके कार्यों का नियमानुसार समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही