Search

 
 
 

Bokaro News: डीसी ने लोक संवाद में सुनी लोगों की समस्याएं

समाहरणालय में लोक संवाद का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में डीसी अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की.
 

Bokaro:  समाहरणालय में लोक संवाद का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में डीसी अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की. इस दौरान 30 आवेदनों पर विस्तार से विचार करते हुए डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही मामलों के शीघ्र निपटारा पर जोर दिया. 

 


सुनवाई के दौरान बिजली, आपूर्ति, भू-अर्जन, ग्रामीण विकास, कल्याण तथा विभिन्न अंचल कार्यालयों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से लिया गया. उपायुक्त  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े.

 


उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. ऐसे कार्यक्रम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करते हैं तथा शासन-प्रशासन के प्रति लोगों के विश्वास को बढ़ाते हैं.

 

 

जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनवाई की गई. कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

 


कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता  सुनील चन्द्र, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत  हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही