Search

 
 
 

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को HC से राहत, हत्या के मामले में मिली जमानत

हत्या के एक मामले में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने श्रीवास्तव की जमानत याचिका मंजूर कर ली.
 

Ranchi:  हत्या के एक मामले में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने श्रीवास्तव की जमानत याचिका मंजूर कर ली. मामले को लेकर हजारीबाग के कटकमदाग थाना में कांड संख्या 22/ 2021 दर्ज था. मामले में कुछ आरोपियों के बयान में अमन श्रीवास्तव का नाम आया था. लेकिन मामले के सूचक ने इस केस में उनके नाम को सपोर्ट नहीं किया.

 

 

वहीं मामले के अनुसंधानकर्ता ने भी बताया कि सिर्फ गुप्तचर द्वारा पुलिस को  इनफॉरमेशन दिया गया था कि इसमें अमन श्रीवास्तव की संलिप्तता है,  इसके अलावा उनके खिलाफ कोई साक्षय नहीं है. कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अमन श्रीवास्तव को इस मामले में राहत प्रदान की. 

 


दरअसल, घटना के संबंध में बताया जाता है कि पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने एक कंपनी के कर्मी सत्येंद्र को गोली मार का हत्या कर दी थी. उस समय वे अपनी कार से कहीं जा रहे थे. बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा कर उनकी गाड़ी में गोली चलाई थी. गोली सत्येंद्र के पीठ में लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी. हत्या की यह घटना 19 फरवरी 2021 की बताई गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही