Search

 
 
 

Ranchi News: कोर्ट के आदेश से ओरमांझी चिड़ियाघर के जानवर मुश्किल में

Ranchi: रिटायर्ड रेंजर आनंद कुमार का बकाया भुगतान के मामले हाईकोर्ट के आदेश से चिड़ियाघर के जानवरों की मुश्किलें बढ़ सकती है. क्योंकि कोर्ट ने वन विभाग और उससे संबंधित प्राधिकार के सभी तरह के भुगतान पर पाबंदी लगा दी.रांची (ओरमांझी) स्थित चिड़िया घर को चलाने के लिए प्राधिकार का गठन किया गया है.
 

Ranchi: रिटायर्ड रेंजर आनंद कुमार का बकाया भुगतान के मामले हाईकोर्ट के आदेश से चिड़ियाघर के जानवरों की मुश्किलें बढ़ सकती है. क्योंकि कोर्ट ने वन विभाग और उससे संबंधित प्राधिकार के सभी तरह के भुगतान पर पाबंदी लगा दी.


रांची (ओरमांझी) स्थित चिड़िया घर को चलाने के लिए प्राधिकार का गठन किया गया है. विभाग चिड़ियाघर के जानवरों को खाने पीन सहित अन्य खर्चों के लिए आवंटन देती है. चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा इसी राशि से चिड़ियाघर के जानवरों के खाने पीने, केज की सफाई आदि के काम पर खर्च किया जाता है. 


कोर्ट के आदेश के आलोक में चिड़ियाघर प्राधिकरण भी अपने खाते से जानवरों के खाने पीने सहित अन्य खर्चों के लिए राशि की निकासी नहीं कर सकेगा. इससे वहां रखे गये जानवरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. विभाग द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए हाईकोर्ट से चिड़ियाघर को राशि इस्तेमाल  करने की अनुमति देने का अनुरोध करने की तैयारी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही