Search

 
 
 

Weather News: झारखंड में मॉनसून की एंट्री, 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Ranchi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून को मॉनसून राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है. अगले दो से तीन दिनों में इसके पूरे राज्य में फैलने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
 

Ranchi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून को मॉनसून राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है. अगले दो से तीन दिनों में इसके पूरे राज्य में फैलने की संभावना है.

 

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. 12 जून को दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

 

13 जून को धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ में तेज हवा और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

 

रांची और आसपास के इलाकों में भी मॉनसून का असर दिखने लगा है. पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में 40.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून तक राजधानी में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी.

 

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में सबसे अधिक 92.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं मंझारी और हाटगम्हारिया में भी अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों में नहीं रुकने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही