Search

 
 
 

झारखंड की दो जेलों में लगेंगे आधुनिक सुरक्षा उपकरण, 16.86 करोड़ की मिली मंजूरी

झारखंड सरकार ने राज्य की जेलों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 16.86 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. यह राशि गढ़वा के नगर उंटारी उपकारा और गुमला मंडल कारागार में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाने पर खर्च की जाएगी.
 
  • झारखंड की जेलों में बढ़ेगी सुरक्षा
  • सरकार ने 16.86 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी

Ranchi :   झारखंड सरकार ने राज्य की जेलों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 16.86 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. यह राशि गढ़वा के नगर उंटारी उपकारा और गुमला मंडल कारागार में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाने पर खर्च की जाएगी.

 

नगर उंटारी के नवनिर्मित उपकारा में सुरक्षा उपकरणों पर 9.39 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इस राशि से 324 CCTV कैमरे, एक एक्स-रे स्कैनर, दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, दो हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का पता लगाने वाले नॉन-लीनियर जंक्शन डिटेक्टर लगाए जाएंगे.

 

वहीं, गुमला मंडल कारागार और उसके नवनिर्मित विस्तारित परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 7.47 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है. इस राशि से  207 हाई-रिजॉल्यूशन CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे जेल की 24 घंटे निगरानी की जा सकेगी।

 

सरकार ने इन उपकरणों की आपर्ति और स्थापना के साथ 2 साल की वारंटी और उसके बाद 3 साल के व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध रखरखाव (AMC) की भी व्यवस्था की है. सरकार का कहना है कि नई तकनीकों से लैस होने से जेलों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी. साथ ही अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही