Search

 
 
 

दिल्ली के "चिंतन शिविर" प्रोग्राम में शामिल हुईं डीसी नैंसी सहाय

 
Hazaribagh : डीसी नैंसी सहाय शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल भवन, नई दिल्ली में नीति आयोग की ओर से आकांक्षी जिलों के लिए आयोजित चिंतन शिविर में शामिल हुईं. वहां हजारीबाग के अलावा सरायकेला खरसावां, बोकारो, पलामू के डीसी समेत चतरा के मयूरहंड, दुमका के जरमुंडी, गढ़वा के मांझीयोन, गिरिडीह के जमुआ एवं रांची के मांडर प्रखंड के बीडीओ भी शामिल हुए. डीसी नैंसी सहाय ने आकांक्षी जिला हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जल जीवन एवं स्वच्छ भारत मिशन के क्षेत्र में हुए प्रशासनिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें :  आचार">https://lagatar.in/code-of-conduct-violation-case-union-state-education-minister-annapurna-devi-found-guilty-rs-200-fine/">आचार

संहिता उल्लंघन मामला : केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी दोषी करार, 200 रुपये फाइन
(हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इस दौरान डीसी नैंसी सहाय ने विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा में ‘आवर फॉर मॉडल एप्रोच फ्रॉम ओडीएफ टू ओडीएफ प्लस’ विषय पर सफलता की कहानी बयां की. डीसी ने अपने संबोधन में हजारीबाग जिला का परिचय देते हुए पेयजलापूर्ति अंतर्गत जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को बताते हुए अबतक हुए कार्यों की स्थिति से उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक जिले के 1,04,892 घरों को हर घर नल हर घर जल योजना से जोड़ दिया गया है, जो कुल लक्ष्य का 31.41 प्रतिशत है. इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है. उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भी हजारीबाग के कार्यों के बारे में जानकारी साझा की. इस कार्यक्रम में नीति आयोग के सीईओ एवं सदस्य, भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव व भारत सरकार के गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-two-brothers-killed-in-bus-and-bike-collision/">हजारीबाग:

बस और बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही