Search

 
 
 

देवघर समेत 13 जिलों के डीसी बदले, शशि रंजन होंगे पलामू के नए उपायुक्त, देखें लिस्ट

 
Ranchi: झारखंड में 13 डीसी का तबादला किया गया है. इसे लेकर कार्मिक विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, श्रावणी मेले के बीच में ही देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजयंत्री को हटा दिया गया है. उन्हें पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर) का डीसी बनाया गया है. मगर उन्हें देवघर श्रावणी मेला को लेकर सभी जानकारी व्यावहारिक रूप से साझा करने के बाद ही प्रभार अदान-प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, पलामू उपायुक्त ए दोड्डे को दुमका, दुमका उपायुक्त रवि शंकर को सरायकेला-खरसांवा का डीसी बनाया गया है. इन्हें भी बासुकीनाथ श्रावणी मेला की सभी जानकारी साझा करने के बाद ही प्रभार अदान-प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. इसे पढ़ें- साइबर">https://lagatar.in/three-including-auto-driver-arrested-for-withdrawing-money-from-atm-by-taking-commission-from-cyber-criminals/">साइबर

अपराधियों से कमीशन लेकर ATM से पैसे निकालने वाले ऑटो ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तार
जारी अधिसूचना के अनुसार, उपविकास आयुक्त गिरिडीह शशि भूषण मेहरा को जामताड़ा उपायुक्त, निबंधक सहयोग समितियां मृत्युंजय कुमार वर्णवाल को पाकुडृ जिले का डीसी, क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास अजय कुमार सिंह को सिमडेगा उपायुक्त, खूंटी उपायुक्त शशि रंजन को पलामूू उपायुक्त, पाकुडृ उपायुक्त वरूण रंजन को धनबाद, उत्पाद आयुक्त कर्ण सत्यार्थी को गुमला उपायुक्त, संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग मेघा भारद्वाज को कोडरमा उपायुक्त, निदेशक कृषि चंदन कुमार को रामगढ़ृ उपायुक्त, संयुक्त सचिव कला संस्कृति हिमांशु मोहन को लातेहार उपायुक्त, निदेशक आईटी विशाल सागर को देवघर उपायुक्त, आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा को खूंटी डीसी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bihar-sikh-representative-board-adamant-on-cutting-jharkhands-representation-in-patna-sahib-management-committee/">जमशेदपुर

: पटना साहिब प्रबंधन कमिटी में झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही