Search

डीसी ने की नेतरहाट में संचालित योजनाओं की समीक्षा, कहा- करें गुणवत्तापूर्ण कार्य

Latehar : डीसी हिमांश मोहन ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित एक बैठक में नेतरहाट में पर्यटन स्थलों में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने तय समय में योजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये. कहा कि योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखें. डीसी ने नेतरहाट पर्यटन प्रक्षेत्र के सभी आंतरिक मार्गों की मरम्मति और सौंदर्यीकरण के कार्य की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने प्रवेश मार्गों पर बनाये जा रहे स्वागत द्वार का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया. उन्होंने नेतरहाट पर्यटन प्रक्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी ली. इस पर महुआडांड़ के बीडीओ अमरेन डांग ने बताया कि नेतरहाट क्षेत्र से कचड़ा उठाव के लिए दो वाहन एवं अन्य सफाई कर्मियों की व्यवस्था की गयी है. डीसी ने नेतरहाट पर्यटन प्रक्षेत्र को नो- प्लास्टिक जोन घोषित करने को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड नीत निखिल सुरीन को दिया है. बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप ने बताया कि नेतरहाट में योगा हेल्थ रिट्रीट सेंटर के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर लिया गया है. स्वास्थ्य विभाग को चिन्हित भूमि से संबंधित सभी डिटेल शेयर कर दिये गये हैं. बैठक में नेतरहाट लेक में बोट संचालन करने पर भी विचार किया गया है. बैठक में उपरोक्त अधिकारियों के अलावा सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांश, जिला योजना पदाकारी संतोष भगत समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/prostitution-exposed-in-patna-25-including-13-women-arrested/">पटना

में देह व्यापार का खुलासा, 13 महिला समेत 25 पकड़े गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp