Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Jamtara: समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने विभिन्न विभागों के संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने अधिकारियों को समय पर योजनाओं को पूरा करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की चेतावनी दी.

 

बैठक में हाल के दिनों में अन्य जिलों में सामने आए मामलों को देखते हुए उपायुक्त ने सर्वजन पेंशन योजना से जुड़े लाभुकों के रिकॉर्ड का पुनः सत्यापन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केवल योग्य एवं पात्र लाभुकों को ही योजना का लाभ मिले, इसके लिए रैंडम जांच भी कराई जाएगी.

 

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को मिहिजाम थाना भवन के निर्माण के लिए शहरी क्षेत्र में उपयुक्त भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया. वहीं नगर पंचायत जामताड़ा के नए भवन एवं मल्टीपर्पस हॉल के निर्माण के लिए स्थल चयन किए जाने की जानकारी भी दी गई.

 

जिले के सभी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के पाक्षिक एवं मासिक स्वास्थ्य परीक्षण को सुनिश्चित करने तथा मेडिकल बुक के संधारण सहित अन्य व्यवस्थाओं को एसओपी के अनुरूप संचालित करने के लिए सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए गए.

 

उपायुक्त ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति में तेजी लाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही 28 से 30 जून तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों को पोलियोरोधी खुराक उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

बरबेंदिया पुल परियोजना से प्रभावित रैयतों को मुआवजा भुगतान में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करते हुए डीवीसी से समन्वय स्थापित कर जल्द भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न कार्यालयों के स्थानांतरण, फर्नीचर एवं विद्युत कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया गया. 

 

बैठक में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त ने उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही