Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : रिम्स-2 के विरोध में ग्रामीणों का अनिश्चतकालीन धरना शुरू

Ranchi : अपनी मांगों को लेकर रिम्स 2 के रैयतों ने नगड़ी कांके में अनिश्चतकालीन धरना देना शुरू किया है. यह धरना नगड़ी बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले हो रहा है. धरना में शामिल रैयतों ने कहा कि रिम्स 2 की जमीन आदिवासी परिवारों की खेती योग्य जमीन है. खेती कर हर साल सैकड़ों टन धान उपजा कर घर ले जाते थे, लेकिन सरकार इस जमीन को अधिग्रहण कर और रिम्स 2 बनाकर अपनी उपलब्धी गिनाने में लगी हुई है. रिम्स 2 बनने के बाद सैकड़ों आदिवासी परिवारों की रोजी रोजगार छिन्न जाएगी.
Advertisement
Advertisement
धरना देते ग्रामीण

रैयतों ने कहा कि सरकार रिम्स को बेहतर नहीं बना पा रही है. वहीं, मरीजों को व्यवस्था सही से दे नहीं रही है और आदिवासी परिवारों की खेती योग्य जमीन पर रिम्स 2 बना रही है. रैयतों ने कहा कि जिस सरकार को आदिवासियों ने वोट देकर जिताया है. आज वही सरकार आदिवासियों से वार्ता नही कर रही है.

मालूम हो कि पिछले सप्ताह सीएम आवास घेरने जा रहे रिम्स 2 के ग्रामीणों को पुलिस ने ऑक्सीजन पार्क के सामने रोक दिया था. वहां पर पुलिस द्वारा बैरिगकडिंग लगारकर रोक दिया गया था. तभी ग्रामीणों ने वहीं पर धरना देना शुरू कर दिया था.

ग्रामीणों की मांगें

-सरकार किसानों से कभी वार्ता नही की है.
-सरकार घोटाला कर रही है.
-सरकार को रिम्स2 से कोई मतलब नही है.
रिम्स 2 की रैयतो ने मुआवजा नही लिया है.
रिम्स 2 की रैयतो से फर्जीवाड़ा हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही