Search

 
 
 

नीट परीक्षा व राज्यसभा चुनाव पर झामुमो ने केंद्र को घेरा, समीक्षा बैठक की भी घोषणा

Ranchi : झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी बात रखी.
 

Ranchi : झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी बात रखी.

 


नीट परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों को सुरक्षित पहुंचाने में भारतीय वायुसेना ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, इसके लिए उनका आभार है. लेकिन परीक्षा कराने वाली एजेंसी और केंद्र सरकार को अपनी जिम्मेदारी से नहीं बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर एक परीक्षा भी सही तरीके से नहीं कराई जा रही है तो यह चिंता की बात है.


उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे कॉरपोरेट के हाथों में जा रही है. मेडिकल शिक्षा इतनी महंगी हो गई है कि आम छात्रों के लिए डॉक्टर बनना मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ पैसे के दम पर शिक्षा हासिल करने का माहौल बन रहा है.


सुप्रियो भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि अगर परीक्षाओं को सुरक्षित कराने के लिए सेना और केंद्रीय एजेंसियों की मदद लेनी पड़ रही है तो फिर बाकी परीक्षाओं में भी अलग-अलग एजेंसियों को लगा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सेना का इस्तेमाल सामान्य परिस्थितियों में नहीं होना चाहिए.


उन्होंने नीट से जुड़े छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए मानव संसाधन मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की. उनका कहना था कि लाखों छात्रों का भविष्य इस परीक्षा से जुड़ा है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.


राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के उम्मीदवारों को मिले वोट यह दिखाते हैं कि गठबंधन के विधायक अपने नेतृत्व के साथ खड़े रहे. वहीं, दूसरे उम्मीदवार को मिले वोटों को लेकर उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधा.


क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया. हालांकि उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी और जल्द ही इस पर बैठक होगी.


प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में उन्होंने बताया कि कल्पना सोरेन और शिबू सोरेन की पत्नी राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं, जहां स्वर्गीय दिशोम गुरु सीबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही