Search

 
 
 

जिन 50 विधायकों ने झामुमो-कांग्रेस को वोट दिया, उनके नेता हेमंत सोरेनः सुप्रियो

झामुमो के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन सिर्फ उन 50 विधायकों के नेता हैं, जिन्होंने झामुमो प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दिया. जिन 28 विधायकों ने परिमल नाथवानी को वोट दिया है, उनके नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह हैं.
 

Ranchi: झामुमो के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन सिर्फ उन 50 विधायकों के नेता हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में  झामुमो प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दिया. जिन 28 विधायकों ने परिमल नाथवानी को वोट दिया है, उनके नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह हैं. झामुमो का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमसान मचा हुआ है. आरोप-प्रत्यारोग का दौर चल रहा है.

 

सुप्रियो भट्टाचार्य यहीं नहीं रूके. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि छह विधायकों ने गद्दारी किया है. उनके बारे में क्या बात की जा सकती है.
उल्लेखनीय है कि इंडिया गंठबंधन में शामिल दलों में कुल 56 विधायक हैं. राज्यसभा चुनाव में इंडिया गंठबंधन के दोनों प्रत्याशियों के पास पर्याप्त वोट रहने के बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा. उन्हें सिर्फ 20 वोट मिले. छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को वोट दिया. जिस कारण उनकी जीत तय हुई.

 

क्रॉस वोटिंग करने वाले छह विधायकों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई होगी या नहीं, इसके जवाब को सुप्रियो भट्टाचार्य ने टाल दिया. यहां उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि गंठबंधन को बचाने के लिए वह विष पीने को तैयार हैं. झामुमो के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि गंठबंधन के बीच फैली खटास को मिटाने की कोशिशें शुरु हो गयी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही